February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ के अन्तर्गत वृहद् स्तर पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love


स्वतंत्रता दिवस-2025 के पूर्व शासन एवं जिलाधिकारी सुलतानपुर के निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा दिनांक 02 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में ‘‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’’ के अन्तर्गत वृहद् स्तर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आज दिनंाक 13.08.2025 को नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व एवं अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज के कुशल संयोजन में भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’ निकाली गयी, जिसमें मुख्य रूप से श्री कुमार हर्ष जिलाधिकारी सुलतानपुर, श्री अंकुर कौशिक मुख्य विकास अधिकारी सुलतानपुर एवं सुशील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 ने उपस्थित रहकर रैली को हरी झण्डी दिखाकर ‘‘तिरंगा यात्रा’’ का शुभारम्भ करते हुए, स्वयं भी इस रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने जिलाधिकारी सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का बैच अलंकरण एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। नगर पालिका द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा में डी0जे0 द्वारा देशभक्ति गीत बजाते हुए हाथों में तिरंगा लिए लगभग एक हजार लोग सम्मिलित हुए, जिससे सड़क पर ओजपूर्ण देशभक्तिमय वातावरण दिखा व लोगों द्वारा एक सुर में तेज आवाज में नारे लगाये गये, जिससे रैली मार्ग गुंजायमान रहा। इस यात्रा में पालिका के सभासदगण, अधिकारियों कर्मचारियों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया, तिरंगा यात्रा कार्यालय प्रांगण नगर पालिका से प्रारम्भ होकर शाहगंज चैराहा, बाधमण्डी चैराहा होते हुए पंचरास्ता, ठठेरी बाजार, चैक घण्टाघर, केनराबैंक से बस स्टेशन आजाद पार्क, विकास भवन होते हुए कार्यालय नगर पालिका प्रांगण में पहुॅंचकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने आम जनमानस से अपील की कि सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहरायें। अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने कहा कि आज हमारे देश को अपने प्राणों की आहुति देकर स्वतन्त्र कराने वाले स्वतनत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरूषों के बलिदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि देने तथा राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना बढ़ाने के लिए ‘‘तिरंगा यात्रा’’ का आयोजन किया गया है, पालिका द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए नगर के वार्डों में आम जनमानस को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है व झण्डा भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें सभासदगण द्वारा भी बढ़चढ़ कर सहयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *