कुमारगंज सौ शैय्या अस्पताल के डाक्टर की योग्यता पर उठा बड़ा सवाल
1 min readअयोध्या/कुमारगंज
कुमारगंज के पास पिठला स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में एक चिकित्सक द्वारा अपनी योग्यता के बारे में गलत जानकारी देने का मामला सामने आया है। अस्पताल में तैनात डॉ. अरविंद मौर्य, जिनकी डिग्री एमडी फार्मा बताई जा रही है, अपने ओ पी डी के नेम प्लेट पर “एम बी बीएस एमडी जनरल फिजिशियन” लिखवा रहे हैं।
आसपास एवं दूर दराज से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। रोजाना लगभग 400 से 500 मरीजों की ओपीडी होती है। मरीज इस उम्मीद से आते हैं कि उन्हें एमडी जनरल फिजिशियन द्वारा बेहतर इलाज मिलेगा।
जब अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि पाण्डेय से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में अस्पताल में किसी भी एमडी जनरल फिजिशियन की तैनाती नहीं है।
धीरे-धीरे मरीजों और उनके परिजनों को यह बात समझ में आ रही है कि अस्पताल में एमडी जनरल फिजिशियन मौजूद नहीं है। तो बेहतर इलाज कहां से संभव है

