सहेलियों के साथ मिलकर बेटी ने की घर से जेवरात चोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार हुआ खुलासा
1 min readरायबरेली
बेटी ने सहेलियों के साथ मिलकर की थी घर से जेवरात चोरी
रायबरेली जनपद के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में एक चोरी का मामला सामने आया है।
आशा अवस्थी ने 11 अगस्त 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल 2025 को वह अपने पति गुड्डू अवस्थी और बेटी सोनाली के साथ हरियाणा में काम करने गई थीं।
घर में रखे जेवरात को सुरक्षित रखकर परिवार हरियाणा गया था इस दौरान उनकी बेटी सोनाली और पति बीच-बीच में घर आते रहे।
जांच में पता चला कि सोनाली ने अपनी सहेलियों मुस्कान प्रजापति और सुमन हिमांशी के साथ मिलकर घर में रखे जेवरात की चोरी की।
पुलिस ने चोरी के आभूषणों के साथ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

