भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में चलाये जा रहे ‘रक्षाबंधन पर्व’ अभियान के तहत,ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की कलाई में बांधीं राखी
1 min readबाड़ी, धौलपुर
भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाये जा रहे ‘रक्षाबंधन पर्व’ अभियान के तहत बाड़ी शहर मण्डल के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे के नेतृत्व में सीईओ ऑफिस मे सीईओ महेंद्र मीणा एवं थाने में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को एवं शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को देख रहे ट्रैफिक कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे और इस अवसर पर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय पर्व पर हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर के बाड़ी मंडल पर बैठक संपन्न हुई जिसमें बंदना शिवहरे ने बताया की कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रत्येक घर-घर में जाकर के तिरंगा देकर के हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा एवं 12 अगस्त को प्रातः काल 9:00 बजे से अंबेडकर पार्क बाड़ी से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा यात्रा अंबेडकर पार्क से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गांधी पार्क पर समाप्त होंगी जिसमें सभी बाड़ी बस्ती के गणमान्य नागरिकों व विभिन्न सामाजिक संगठन एवं सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि, व्यापारी, पूर्व सैनिक विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रा एवं भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी, बड़ी बस्ती के समस्त जाति बिरादरी के प्रतिनिधि, एवं सभी संगठन के लोगों को आमंत्रित किया जायेगा
इस बैठक में जिला महामंत्री अनिल गोयल ,मदन कोली, जिला मंत्री जितेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे बाड़ी शहर, तिरंगा मंडल संयोजक नाजिया खान, सहसंयोजक सचिन बंसल, नितिन शर्मा ,वेद कुशवाहा ,
जिला महामंत्री अनिल गोयल, अल्पसंख्यक मोर्चे की जिला उपाध्यक्ष नाजिया खान, सचिन बंसल, अमन मंगल, नितिन शर्मा उपस्थित थे।

