अभिभावक वैध बाल वाहिनियों में ही बच्चों को भेजें स्कूल
1 min read
धौलपुर, राजस्थान
जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के दिशा निर्देशन में जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर द्वारा बाल वाहिनियों के विरुद्ध पूरे जिले में चलाया जा रहा संघन जांच अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। जिसमें विभाग द्वारा 3 दर्जन से अधिक बाल वाहिनियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि विभाग द्वारा पूरे जिले में चैकिंग दल के माध्यमों से बाल वाहिनियों की सघन जांच की गई।
जिसमें विभाग द्वारा जिन बाल वाहिनियों पर फिटनेस नहीं है या क्षमता से अधिक विद्यार्थी पाए गए हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बाल वाहिनियों को विभाग द्वारा जप्त कर सीज भी किया गया है। उन्होंने कहा कि अभिभावक वैध बाल वाहिनियों में ही अपने विद्यार्थियों को स्कूल भेजें। विद्यालय संचालक भी अपने विद्यालय में ऐसी बाल वाहिनियों को ना रखें जिन पर फिटनेस ना हो। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा यह अभियान पूरे जिले में नियमित रूप से जारी रहेगा। विभाग द्वारा दूसरे दिन बाड़ी बसेड़ी व सरमथुरा में बाल वाहिनियों की जांच की गई। चैकिंग के दौरान पाया गया कि अधिकांश निजी विद्यालयों में लगी बाल वाहिनीयां पंजीकृत नहीं है उनका पंजीयन निजी उपयोग के लिए कराया गया है और उनका उपयोग विद्यालय में विद्यार्थियों को छोड़ने के लिए किया जा रहा है जो कि नियम विरुद्ध है हमारे द्वारा ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

