February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्कूल की छत से गिरा दिव्यांग पंचायत कर्मी,सिर में लगी गंभीर चोटें, लगे 24 टांके

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

स्कूल की छत से गिरा दिव्यांग पंचायत कर्मी,सिर में गंभीर चोटें, 24 टांके लगे।बल्दीराय विकास खंड के कस्बा माफियात गांव में प्राथमिक विद्यालय की छत साफ करते समय दिव्यांग पंचायत कर्मी विजय कुमार छत से फिसलकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और डॉक्टरों ने 24 टांके लगाए।घायल को पहले पारा बाजार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। सफ़ाई कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के एक अध्यापक ने जबरन दिव्यांग कर्मचारी से छत की सफाई कराई,जिससे यह दुर्घटना हुई।सूचना पर एडीओ पंचायत दयावंत सिंह सहित दर्जनों पंचायत कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। घटना के बाद पंचायत कर्मियों में भारी आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *