February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खाद लेने के लिए लगाई गई लाइन में नम्बर लगाने को लेकर मार पीट

1 min read
Spread the love

अयोध्या

तारुन में खाद लेने के लिए लगाई गई लाइन में नंबर लगाने को लेकर चार लोगों के बीच मारपीट हो गई। अयोध्या जिले के तारुन थाना के सामने स्थित बहुउद्देशीय शाह समिति (बी फ्लेक्स) लिमिटेड में यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जमा हुई। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंचे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे किसान आपस में भिड़ गए।
सूचना मिलते ही तारुन के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। वह मारपीट कर रहे चारों लोगों को पकड़कर तारुन थाने ले गए। स्थानीय किसानों का कहना है कि कई ग्रामीण बिना खाद के वापस लौट रहे हैं। उनका आरोप है कि बाहरी ग्राम पंचायत के लोग भी आ गए हैं और हंगामा मचा रहे हैं। इससे अव्यवस्था फैल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *