पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन कीमत लगभग ₹15,000, बरामद कर स्वामी को सुपुर्द किया गया
1 min readश्रावस्ती

गिलौला पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹15,000) बरामद कर स्वामी को सुपुर्द किया गया
पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम चौरसिया के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम तथा क्षेत्राधिकारी श्री भारत पासवान* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गिलौला की पुलिस टीम द्वारा एक गुमशुदा मोबाइल फोन* को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया गया।
उक्त के संबंध में *वादी द्वारा थाना गिलौला पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था*, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन की तलाश प्रारंभ की गई और सफलतापूर्वक बरामदगी की गई।
बरामद मोबाइल रेडमी कंपनी का है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹15,000 है। गिलौला पुलिस द्वारा मोबाइल की सफल बरामदगी कर स्वामी को सुपुर्द किए जाने पर उनके चेहरे पर प्रसन्नता व संतोष की झलक स्पष्ट दिखाई दी।
बरामदगी का विवरण:
- मोबाइल फोन कंपनी: रेडमी
- अनुमानित कीमत: लगभग ₹15,000
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
- थानाध्यक्ष श्री विनय कुमार पाण्डेय
- कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद यादव
- आरक्षी अजीत मिश्रा
