February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क पर खड़े दैत्य ले रहे जान, लंभुवा के बाद कटका गावँ के निकट डम्फर से भिड़ा टेम्पो

1 min read
Spread the love

घायल ड्राइवर की पहचान नही, डम्फर लेकर ग़ायब हुआ चालक
सुल्तानपुर

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के द्वारिका गंज चौकी अंतर्गत कटका के निकट एक टेंपो सड़क पर खड़े डम्फर में पीछे से जाकर भीड़ गई। जिसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।जब तक लोग समझ पाते बेतरतीब ढंग से हाईवे पर खड़ा डम्फर को उसका ड्राइवर लेकर गायब हो गया ।बताया जाता है कि डम्फर चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी को एचपी पेट्रोल टंकी के निकट सड़क पर खड़ी किया हुआ था जो वाहनों के आने-जाने में बाधा बन रहा था ।अंततः वही हुआ जो लंभुवा की घटना में माँ बेटे के साथ हुआ था । सड़क पर खड़े वाहन में यह टेंपो पीछे से जाकर घुस गया ।।अभी तक घायल ड्राइवर के पहचान नहीं हो सकी है,वह अकबरपुर की ओर जा रहा था। खबर लिखे जाने तक (12:34pm) ड्राइवर के ठिकाने का पता नही चल सका है।।
रिपोर्ट स्वतंत्र चेतना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *