तिन्दवारी पुलिस द्वारा कई महिने से वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल
1 min readथाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा कई महिने से वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा गोवध मामलें में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
गौरतलब हो कि थाना तिन्दवारी पर दिनांक 07.03.2025 गोवध मामलें में मु0अ0सं0 30/25 अभियुक्त फैजान खान पुत्र असलम खान निवासी नजीराबाद थाना शहर कोतवाली जनपद सतना(म0प्र0) के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । जिसमे एक अभियक्त अयूब खान उर्फ अईया पुत्र मंजूर खान निवासी रंजीतपुर थाना नरैनी जनपद बांदा को दिनांक 03.07.2025 को गिरफ्तार कर लिया था ।
इसी क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.07.2025 को मुखबिर की सूचना पर चिल्ला बाईपास बांदा से वांछित अभियुक्त फैजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
बता दें कि अभियुक्त पर पूर्व में भी थाना मटौन्ध में हत्या के प्रयास, आर्मस् एक्ट व गोवध के मामले में अभियोग पंजीकृत है ।
जिसमे अभियुक्त की जमानत हो चुकी थी ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
- अभियुक्त फैजान खान पुत्र असलम खान निवासी नजीराबाद थाना शहर कोतवाली जनपद सतना(म0प्र0)।
पंजीकृत अभियोग-
▪️मु0अ0सं0- 30/25 धारा 3/5क/8 उ0प्र0 गोवध नि0 अधि0 व 11(1)घ पशु क्रुरता अधि थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त फैजान खान उपरोक्त- - मु0अ0सं0- 199/24 धारा 3/5क/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व 11(1)घ पशु क्रुरता अधि थाना मटौंध जनपद बांदा ।
- मु0अ0सं0- 110/25 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्मस् एक्ट थाना थाना मटौंध जनपद बांदा ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम- - प्र0निरी0 तिंदवारी सुरेश कुमार सैनी
- उ0नि0 अजीत कुमार सिंह
- हे0का0 बृजेश कुमार
- कां0 प्रेम सिंह

