एआरटीओ कार्यालय मे फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हुए कांग्रेसी, दलालों को न हटने पर प्रदर्शन की चेतावनी
1 min read
एआरटीओ कार्यालय मे फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हुए कांग्रेसी
परिवहन आयुक्त को भेजा पत्र दलाल न हटने पर प्रदर्शन की चेतावनी
सुल्तानपुर

जिले के उप संभागीय कार्यालय मे फैले दलालो के वर्चस्व और जिम्मेदारों द्वारा उन्हें पालने पोषने की खबरों पर मुख्य विपक्ष कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मुखर हो गए है।
कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय मीडिया कओडिनटर राजेश तिवारी ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बी एन सिंह को पत्र भेजकर एक सप्ताह के भीतर एआरटीओ कार्यालय मे दलालो पर पूर्ण अंकुश लगाने की मांग की है।
