ग्राम समाज भूमि पर की गई पौध रोपण, खाद्य वन विभाग के अधिकारीयों ने किया वृक्षारोपण
1 min readआम, महुआ, जामुन, अनार, इमली, बड़हर, नींबू, करौंदा, सहजन, अमरूद सहित आदि पौधे रोपण कर 2 हेक्टेयर क्षेत्र में तामरसेपुर ग्राम समाज भूमि पर की गई खाद्य वन
सुलतानपुर

तामरसेपुर ग्राम समाज भूमि पर 2 हेक्टेयर क्षेत्र में खाद्य वन की स्थापना की गई। उक्त वृक्षारोपण क्षेत्र में महासचिव विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति उत्तर प्रदेश ओम प्रकाश विश्वकर्मा द्वारा महुआ, ग्राम प्रधान तामरसेपुर समर बहादुर यादव द्वारा बड़हर तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बैटिकला विजय यादव द्वारा अनार के पौधे का रोपण किया गया। रोपण क्षेत्र में आम, महुआ, जामुन, अनार, इमली, बड़हर, नींबू, करौंदा, सहजन, अमरूद आदि पौधों का रोपण किया गया।
