February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विकास खंड बल्दीराय स्थित मनरेगा सेल में संविदा लिपिक मनोज यादव द्वारा अपने सगे भाई को अवैध रूप से किया तैनात, उठ रहे सवाल

1 min read
Spread the love

गोपनीय कार्यालय में अवैध तैनाती का मामला उजागर

मनरेगा सेल में प्रमोद यादव की एंट्री पर उठे सवाल

सुल्तानपुर

विकास खंड बल्दीराय स्थित मनरेगा सेल में संविदा लिपिक मनोज यादव द्वारा अपने सगे भाई को अवैध रूप से तैनात किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मनोज यादव ने अपने भाई प्रमोद यादव को कार्यालय में नियमित रूप से बैठा रखा है, जबकि प्रमोद न तो कोई सरकारी कर्मचारी है और न ही संविदा कर्मी।बताया जा रहा है कि प्रमोद यादव मनरेगा सेल में बैठकर न केवल विभागीय गोपनीय फाइलों और दस्तावेजों तक पहुंच बना रहा है,बल्कि वह योजनाओं से जुड़े प्रधानों और ठेकेदारों से कथित रूप से अवैध वसूली भी कर रहा है। इससे मनरेगा की कार्यप्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।सूत्रों के अनुसार,खुद मनोज यादव भी संविदा पर तैनात हैं और उनका अपने रिश्तेदार को इस प्रकार कार्यालय में बैठाना न केवल नियम विरुद्ध है,बल्कि सरकारी कार्यों की गोपनीयता का भी स्पष्ट उल्लंघन है।नाम न छापने की शर्त पर बल्दीराय विकास खंड के कई ग्राम प्रधानों ने इस मामले पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *