पट्टी गोली कांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
1 min readप्रतापगढ़

पट्टी गोली कांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
पट्टी तहसील के रजिस्ट्री ऑफिस में ब्लॉक प्रमुख द्वारा की गई फायरिंग में घायल दोनों भाइयों का हालचाल जानने स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में कोई भी नहीं सुरक्षित है, बीजेपी का ब्लॉक प्रमुख साधारण परिवार के लोगों को सड़कों पर दौड़ा कर गोली चला रहा है,
न इनके घर बुलडोजर चला न कार्यवाही हुई न हाफ इनकाउंटर हुआ।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोपी ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर बुलडोजर समेत तमाम कड़ी कार्रवाई की सरकार से मांग की।
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी, प्रभारी महासचिव मुकुंद त्रिपाठी, जिला कॉर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, प्रयागराज जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद, कौशाम्बी जिला अध्यक्ष गौरव पांडे हाशिम अहमद, विजेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
