अंधेरे में बुजुर्ग महिला को फेंका – CCTV, पुलिस ने मानवता दिखाई, अस्पताल में भर्ती कराया, पहचान की कोशिश जारी
1 min readरात के अंधेरे में बुजुर्ग महिला को फेंका-CCTV: पुलिस ने मानवता दिखाई, अस्पताल में भर्ती कराया, पहचान की कोशिश जारी।
अयोध्या।

रात दो बजे दो महिला और एक पुरुष ई रिक्शा से आए और दर्शन नगर मेडिकल कालेज के पास बुजुर्ग महिला को फेंक कर चले गए। एक महिला ने जाते-जाते बुजुर्ग का चेहरा देखा फिर चलती बनी। आज सुबह 10 बजे दर्शन नगर चौकी की पुलिस को इसके बारे में जानकारी मिली तो बुजुर्ग महिला को मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दर्शन नगर चौकी इंचार्ज जगन्नाथ मणि त्रिपाठी ने बताया कि मानवता के आधार पर बुजुर्ग माता की सेवा की जा रही है। उनके गले में कैंसर जैसा घाव दिख रहा है। सीसीटीवी में बुजुर्ग को छोड़कर जाने वाले लोगों के चेहरों और ई रिक्शा की पहचान साफ नहीं हो रहा है। इसके बावजूद प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। कुल मिलाकर यह प्रकरण मानवता को शर्मसार करने वाले दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और फैजाबाद के पूर्व सांसद डाक्टर निर्मल खत्री ने इस मामले को मानवता के लिए शर्मनाक बताया है।
