बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर, किसानों व मजदूरों की मांगों को लेकर संबोधित ज्ञापन सौंपा
1 min readबहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को किसानों व मजदूरों की मांगों को लेकर संबोधित ज्ञापन सौंपा

बांदा
मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे बसपा पदाधिकारियों ने राज्यपाल को किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से संबोधित ज्ञापन सौंपा है ।
बाँदा के किसानों एवं मजदूरों की जनहित की बाँदा अतिवृष्टि बरसात
के कारण जन-धन नुकसान के साथ ही मकान ध्वस्त हो गये हैं तथा बाढ़ से किसानों की
खरीफ फसल नष्ट हो गई है, जिससे किसान मजदूर बहुत परेशान हैं, जिसके सम्बन्ध में बहुजन समाज पार्टी, जिला यूनिट बाँदा निम्नलिखित मांग करती है
अतिवृष्टि से किसानों, मजदूरों के ध्वस्त मकानों एवं जन धन के नुकसान हेतु आर्थिक
सहायता करायी जाये।
नदियों, नालों की बाढ़ से खरीफ की फसलों को हुये नुकसान का सर्वे कराकर आर्थिक
राहत दी जाये।
खरीफ की महत्वपूर्ण फसलों हेतु किसानों को समय से खाद, बीज एवं कीटनाशक
दवाइयाँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करायी जाये ।
जनपद-बाँदा में बिजली की कमी कटौती ट्रांसफार्मर आदि की समस्याओं का निदान
कराया जाये। ग्रा० मधुई ब्लाक हिन्दवारी
मांग है कि बाँदा के किसानों, मजदूरों की जनहित की
समस्याओं का निदान हेतु सरकार एवं प्रशासन को समुचित निर्देश दिया जाये ।
