February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

1 min read
Spread the love

अमानीगंज अयोध्या

खंडासा थाना क्षेत्र के मानूडीह गांव में मंगलवार सायं तालाब में नहाने गए 13 वर्षीय दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर होते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम प्रधान अजय सिंह ने बताया कि गांव निवासी अरमान (13) पुत्र मोहम्मद सलमान व इजहार जान (13) पुत्र कासिम सायं लगभग तीन से चार बजे के बीच गांव के पश्चिम स्थित बाबा के तालाब में नहाने गए थे, नहाते वक्त ही दोनों किशोर तालाब में डूबने लगे। डूबता देख साथ में नहा रहे और दो बच्चों ने गुहार लगाई जब तक आसपास से लोग मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकलते मौत हो चुकी थी। मौत की खबर होते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया, और मौके भारी भीड़ जमा हो गई। दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *