छुट्टाजानवरों के आतंक से दहला नगर पंचायत कुमारगंज
1 min readछुट्टाजानवरों के आतंक से दहला नगर पंचायत कुमारगंज।
गोवंशों के भिड़ंत से 25 मिनट तक से सहमी रही राहगीरों की सांसे।
कुमारगंज/अयोध्या।
जनपद अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कुमारगंज में रविवार शाम करीब 6:30 बजे के आसपास खंडासा मोड़ चौराहे पर आने जाने वाले राहगीरों की सांसे वा आवागमन कुछ देर के लिए रुक गई थी
दो भयंकर विकराल गोवंश आपस में भिड़ गए, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
लोग सड़क छोड़कर दूर भाग खड़े हुए। लगभग 25 मिनट तक दोनों गोवंशो में भयंकर युद्ध हुआ, दोनों गोवंश बुरी तरह घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के द्वारा पानी की बौछार डाला गया परंतु वह रुकने का नाम नहीं ले रहे थे,और बुरी तरह भिड़े हुए थे।इस दौरान सड़क के एक किनारे पर राहगीरों की भीड़ लग गई। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को छुड़ाया गया, और उसमें से एक विपरीत दिशा में भागा, उसके भागने पर एक स्कूटी सवार दो छात्राएं घबराकर अपनी स्कूटी लेकर उसी दिशा में भागी इस दिशा जिस दिशा से तेजी से गोवंश भागता हुआ आ रहा था, और स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिर गई ,यह तो गनीमत हुई कि उनको कोई गंभीर चोट नहीं आई हल्की-फुल्की खरोच आई, जिसका स्थानीय डॉक्टर ने इलाज कर दिया।
परंतु इन 25 मिनट की लड़ाई में राहगीरों की सांसे रुकी हुई थी, की कहीं लड़के-लड़ते यह किसी को घायल ना कर दें।यह एक गंभीर समस्या है इस पर शासन प्रशासन को गंभीरता से एक्शन लेने की जरूरत है, नहीं तो कहीं भी कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना है।

