मुख्यमंत्री योजना के तहत बन रहे स्कूल में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने से नाराज़ स्थानीय लोगों ने की जिलाधिकारी से शिकायत
1 min readसुल्तानपुर

मुख्यमंत्री योजना के तहत बन रहे स्कूल में घटिया सामग्री का इस्तेमाल,डीएम के निर्देश भी बेअसर।मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत बल्दीराय तहसील के हलियापुर क्षेत्र में 24 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे विद्यालय भवन में भारी अनियमितता सामने आई है। निर्माण कार्य में घटिया ईंट और खराब गुणवत्ता वाली बालू का उपयोग हो रहा है। स्थानीय लोगों और मजदूरों के मुताबिक निर्माण स्थल पर पीली, कमजोर ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार,जैसे ही ईंटें साइट पर गिरती हैं, उन्हें तुरंत पानी से भिगोने के निर्देश दिए जाते हैं ताकि उनका रंग बदलकर अच्छा दिखे और असली गुणवत्ता छिप जाए।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जिलाधिकारी ने इस निर्माण स्थल का निरीक्षण कर ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए थे। लेकिन डीएम के सख्त निर्देशों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है,जिससे शासन की योजनाओं की साख पर सवाल उठ रहे हैं।
