February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कांवड़ यात्रियों पर विधायक राजीव गुम्बर और महानगर शीतल बिश्नोई ने पुष्प वर्षा कर दिखाया श्रद्धा का अद्भुत स्वरूप

1 min read
Spread the love

गंगाजल लेकर लौट रहे शिव भक्तों पर सहारनपुर में हुआ आत्मीय स्वागत – विधायक राजीव गुम्बर और महानगर शीतल बिश्नोई ने पुष्प वर्षा कर दिखाया श्रद्धा का अद्भुत स्वरूप
सहारनपुर

Oplus_0

सावन के पावन महीने में सहारनपुर का ऐतिहासिक घंटाघर चौराहा शिवभक्ति की भावनाओं से भर उठा – जब हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव भक्तों का नगर विधायक राजीव गुम्बर और भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने आत्मीय स्वागत किया – इस दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोषों से गूंज उठा – विधायक राजीव गुम्बर और शीतल बिश्नोई जैसे ही कांवड़ मार्ग पर पहुंचे तो भक्तों की थकी हुई आंखों में नई ऊर्जा दौड़ गई – श्रद्धा और सेवा की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की और गंगाजल से भीगे उनके पावन चरणों में नमन कर उन्हें सम्मान दिया -इस अवसर पर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे इन शिवभक्तों की सेवा कर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं – यही सच्ची भक्ति और सच्चा धर्म है -महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कहा यह आयोजन नहीं आस्था और संस्कृति का उत्सव है – शिवभक्तों का सम्मान हमारी परंपरा का हिस्सा है और इसे निभाना हमारा कर्तव्य है – पंजाबी समाज के अध्यक्ष पाली कालरा ने कहा कि सहारनपुर की धरती पर यह दृश्य सनातन संस्कृति की जीवंत झलक है – पुष्पवर्षा के साथ जब गंगाजल की बूंदें हवाओं में घुलीं तो पूरा घंटाघर चौराहा एक आध्यात्मिक अनुभूति में डूब गया-इस पावन अवसर पर पार्षद दल के नेता मुकेश गक्खड़, पार्षद संजय सैनी, संजय कोहली, संजय गर्ग, के.के. बात्रा, राजेंद्र कोहली सहित अनेक पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी और नेता उपस्थित रहे – सभी ने शिवभक्तों का जयकारों के साथ स्वागत किया – सावन की यह शाम सहारनपुर में श्रद्धा, सेवा और शिवभक्ति का अनुपम संगम बन गई – जब गंगाजल लेकर लौट रहे भक्तों के सिर पर फूलों की वर्षा और सम्मान की वर्षा एक साथ हुई- यह दृश्य हर सहारनपुरी के हृदय में हमेशा के लिए बस गया

https://www.facebook.com/share/v/1E4kaw3xti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *