अचानक लगी ट्रांसफार्मर में आग, ग्रामीणों की विद्युत आपूर्ति बाधित
1 min readसुल्तानपुर।

धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर दक्षिण में रविवार शाम विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई और ट्रांसफार्मर धीरे धीरे धू-धूकर कर जलने लगा। आग लगने से लौहर दक्षिण की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। तेज गर्मी में बिजली गुल होने से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बढ़ती गर्मी के चलते ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आमजन को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।
