नाबालिक बालिका के साथ छेड़खानी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min readनाबालिक बालिका के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपियों को पुलिस पढ़ाया कानून का पाठ–संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 5 आरोपियों को जेल भेजा
सहारनपुर
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया–लड़की के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया–और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई–पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की–थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि महिलाओं के साथ छेड़खानी व अन्य किसी भी मामले से संबंधित कोई भी शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी–अगर कोई करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी–इसी के चलते सादिक, तालिब, आमिर, अमजद निवासीगण नित्यानंदपुर थाना मिर्जापुर व फरीद निवासी लेदाखादर थाना छछरौली को छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में जेल भेज दिया।

