बाबा जनवारीनाथ धाम सेवा संस्थान के सौजन्य से दूसरे वर्ष में भी सामूहिक रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित
1 min readतीसरे दिन भी जारी रहा बाबा जनवारीनाथ धाम पर सामूहिक रूद्राभिषेक कार्यक्रम
बाबा जनवारीनाथ धाम सेवा संस्थान के सौजन्य से दूसरे वर्ष में भी सामूहिक रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित
लंभुआ सुल्तानपुर

जिले के प्रसिद्ध शिवशक्ति पीठ बाबा जनवारी नाथ धाम में देवधि देव महादेव के पवित्र श्रावण मास में बाबा जनवारी नाथ सेवा संस्थान द्वारा महारुद्राभिषेक का तीसरे दिन भी आयोजन किया गया है इसमें 12 परिवार अलग-अलग पार्थिव शिवलिंग की पूजन अर्चन वंदन व भोलेनाथ बाबा का श्रृंगार किया गया इसके बाद दुग्धाभिषेक, रुद्राष्टकम, भस्म आरती व शिव आरती की गई l बाबा जनवारी नाथ धाम सेवा संस्थान (ट्रस्ट) से जुड़े प्रसिद्ध ज्योतिषचार्य पंडित सुधांशु तिवारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आचार्य आनंद उपाध्याय आचार्य राहुल तिवारी व आचार्य विपिन शुक्ला आचार्य अनन्त राम पाण्डेय के संयोजन में आगामी 18 जुलाई से 21 जुलाई तक सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। बाबा जनवारी नाथ सेवा संस्थान (ट्रस्ट) के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया पवित्र श्रावण मास में धाम की पुरोहितों द्वारा यह द्वितीय वर्ष का आयोजन है पिछले वर्ष भी श्रद्धालु बाबा के रुद्राभिषेक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था इस वर्ष भी काफी श्रद्धालु व शिव भक्त महा रुद्राभिषेक में सम्मिलित हो रहे हैं उन्होंने कहा की रुद्राभिषेक करने से बाबा समस्त पीड़ा और दुखों का नाश करते हैं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी वालिंटियर अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। आज के यजमान में नरेन्द्र बहादुर सिंह, रमाशंकर मिश्रा रणवीर सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा रामकेश सिंह सहित अन्य शिवभक्त रहे।
