पुलिस की तत्परता से डूबते व्यक्ति की बची जान, रेस्क्यू कर परिजनों को किया सुपुर्द
1 min read
बांदा
जनपद के थाना मटौंध क्षेत्रांतर्गत स्थित केन नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस टीम द्वारा बिना किसी विलम्ब के स्थानीय गोताखोरों की सहायता से तत्काल रेस्क्यू कर व्यक्ति को सुरक्षित रूप से नदी से बाहर निकाला गया ।
प्राथमिक चिकित्सकीय सहायता उपरांत उसकी पहचान उत्तम राजपूत पुत्र मुन्ना राजपूत निवासी छतरपुर(म0प्र0) के रूप में हुई जो थाना कोतवाली नगर क्षेत्र ग्राम किलेदार का पुरवा मजरा पल्हरी में ससुराल मे रहता है । व्यक्ति को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है । परिजनों द्वारा बताया गया कि व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नही है जिसका ईलाज ग्वालियर(म0प्र0) मे चल रहा है ।
परिजनों द्वारा पुलिस का ह्दय से आभार व्यक्त किया ।

