February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हलियापुर में पकड़े गए पालतू नर हाथी मोहन को अब वन विभाग के सुपुर्द करने का आदेश, मालिक व महावत पर केस दर्ज

1 min read
Spread the love

मोहन हाथी को वन विभाग के सुपुर्द करने का आदेश

मालिक व महावत पर केस दर्ज

सुल्तानपुर।

हलियापुर में पकड़े गए पालतू नर हाथी मोहन को अब वन विभाग की देखरेख में रखा जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीजेएम ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया। यह निर्णय वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा दाखिल किए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर लिया गया।सीजेएम के आदेश के अनुसार अब हाथी की सुरक्षा चिकित्सकीय देखभाल संरक्षण और देखरेख की पूर्ण जिम्मेदारी वन विभाग निभाएगा। 14 जुलाई को बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हलियापुर थानाक्षेत्र में एक पालतू हाथी पकड़ा गया था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों से जब हाथी का लाइसेंस मांगा गया,तो संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। इस पर वन विभाग ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल कर हाथी को सुपुर्द किए जाने की मांग की थी।इस मामले में हाथी के महावत रोज़न अली और कथित मालिक रेशमा देवी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कराया गया है। अब वन विभाग मोहन हाथी की देखभाल की व्यवस्था करेगा और उसे सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *