यातायात प्रभारी द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान व जागरूकता कार्यक्रम
1 min readश्रावस्ती

प्रभारी यातायात द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान व जागरूकता कार्यक्रम
पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती श्री घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी यातायात श्री भरत पासवान के निकट पर्यवेक्षण में *प्रभारी यातायात मो0 शमीम द्वारा स्कूली बच्चों को लापरवाहीपूर्वक ले जाने वाले ई-रिक्शा/ऑटो चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान* चलाया गया।
जनपद के विभिन्न मुख्य चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर लापरवाह चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।
ई-रिक्शा/ऑटो चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, बीमा, नंबर प्लेट व नशा करके वाहन न चलाने सम्बन्धी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
श्रीकृष्णा आदर्श इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा यातायात सम्बन्धित पम्पलेट्स का वितरण किया गया।
पूरे अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना व चालकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा।
