February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा संचालित “सेल्फी विद लाभार्थी” अभियान के तहत महिलाओं का होगा सम्मान

1 min read
Spread the love

सेल्फी विद लाभार्थी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का होगा सम्मान

– महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य रहेंगी मौजूद

अयोध्या।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा संचालित “सेल्फी विद लाभार्थी” अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाली नारी शक्ति को सम्मानित करने के लिए शनिवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम द रामायना होटल में आयोजित होगा, जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद गीता शाक्य, महामंत्री रश्मि रावल और कृतिका अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
अभियान की प्रदेश संयोजक और महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा. ममता पांडेय ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना। उन्होंने कहा, हमारी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लाभार्थियों से संपर्क किया, उनके अनुभव जाने, योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी ली और साथ ही उनके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाई। यह सिर्फ प्रचार नहीं, बल्कि एक संवाद था, जिसमें हमने यह भी देखा कि योजनाओं से कैसे महिलाओं का जीवन बदला है।
डॉ. पांडेय ने बताया कि प्रदेशभर से चयनित 20 महिला कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश और जिला इकाइयों की सहभागिता रहेगी। समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *