February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सीसी रोड़ का किया उद्घाटन,विकास भाईचारे के नाम पर दुनिया के नक्शे में चमकेगा अयोध्या :-अवधेश प्रसाद

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

Oplus_0

मरूई गणेशपुर गांव में सांसद ने किया सीसी रोड़ उद्घाटन

विकास,भाईचारा और आपसदारी के नाम पर दुनिया के नक्शे में चमकेगा अयोध्या -अवधेश प्रसाद

शुक्रवार को मिल्कीपुर विधानसभा के मरूई गणेशपुर ग्राम पंचायत के दलित बस्ती पूरे लाला में सांसद अवधेश प्रसाद ने 13 लाख 55 हज़ार रुपए की लागत से बनी 200 मीटर लम्बी सीसी रोड़ का उद्घाटन किया। इस सड़क का निर्माण सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत किया गया है। इस मौके पर सांसद अवधेश प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फैजाबाद अयोध्या लोकसभा क्षेत्र विकास भाईचारा और आपस दारी के नाम पर दुनिया के नक्शे में चमकता हुआ दिखाई देगा। आज देश का संविधान खतरे में है। भाजपा सरकार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को खत्म करना चाहती है। संविधान के तहत दलित, पिछड़ों को मिले आरक्षण को खत्म करना चाहती है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार,महंगाई, बेरोजगारी, अपराध चरम पर है चारों तरफ जंगल राज कायम है। पीडीए के लोगों के हक़ और अधिकारों को सरकार छीन रही हैं। इस लिए पीडीए लोगों अपने हक और अधिकारों की रक्षा के लिए 26 जुलाई को अयोध्या के फॉर एवर लॉन में हजारों की संख्या में एकत्रित होकर अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। कार्यक्रम को रामजी पाल,पृथ्वीराज यादव, रामतेज़ यादव, हरि बक्स सिंह,काशीराम पाल, सहित दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता के अलावा ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *