ग्राम समाज की जमीन पर लगे हरे आम के पेड़ों पर ठेकेदारों ने चलवा दिया था आरा,शिकायत के बाद की गई खानापूर्ति
1 min readग्राम समाज की जमीन पर लगे हरे आम के पेड़ों पर ठेकेदारों ने चलवा दिया था आरा
शिकायत के बाद की गई खानापूर्ति सिर्फ ठेकेदार पर लिखा गया मुकदमा मेन आरोपी चल रहा बाहर
अयोध्या जनपद के थाना खंडासा क्षेत्र के बिसाही गाँव का मामला, आलोक मिश्रा नामक आरोपी को बचा रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी
मिल्कीपुर अयोध्या।
अयोध्या जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र के बिसाही गाँव में ग्राम समाज की जमीन पर लगे दो हरे आम के पेड़ों को ठेकेदारों ने मिलकर काट दिया था जिसकी शिकायत उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की गई है शिकायत के बाद वन विभाग के अधिकारी ने कार्यवाही की बजाय खानापूर्ति के नाम पर सिर्फ ठेकेदार के नाम मुकदमा दर्ज किया है बाकी अन्य आरोपियों पर कार्यवाही नहीं हो रही है।खंडासा थाना क्षेत्र के बिसाही गाँव निवासी रमेश कुमार पांडेय पुत्र धर्मपाल पांडेय ने उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि अलोक मिश्रा पूरे दवन ( कुरा वन) थाना खंडासा, विन्ध्या प्रसाद पुत्र रामनाथ निवासी बिसाही थाना खंडासा व दो अज्ञात लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर लगे दो आम के पेड़ों को काट डाला है, उक्त दोनों पेड़ शिकायत कर्ता रमेश पांडेय के पूर्वजों द्वारा रोपित किए गए थे। सोचने का विषय यह है कि जब शिकायत पत्र में प्रथम स्थान पर नामांकित आरोपी आलोक मिश्रा है तो सिर्फ ठेकेदार पर कार्यवाही क्यों हुई और अन्य लोगों पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई है। मामले के संबंध में जब वन क्षेत्राधिकार से बात की गई तो उन्होंने कहा दो लोगों पर FIR दर्ज की गई है विवेचना चल रही है विवेचना में जो भी दोषी पाया जाएगा उसका नाम अंकित किया जाएगा। फिलहाल पीड़ित के पास वीडियो में आलोक मिश्रा मौजूद है, फिर भी उच्च अधिकारियों द्वारा कार्यवाही में लापरवाही के संकेत मिल रहे हैं। कार्यवाही होती है या फिर मामले में लीपापोती की जाएगी।


