February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तमंचा व कारतूस बरामद

1 min read
Spread the love

अभियुक्त के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद

बांदा

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गौरतलब हो कि दिनांक 16.07.2025 की शाम थाना तिन्दवारी पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि काली जी रोड पीपल के पास एक व्यक्ति खडा हुआ है जिसके पास अवैध तमंचा है ।
सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को हिरासत में लिया गया तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ ।
बरामदगी-
▪️01 अवैध तमंचा 315 बोर
▪️01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. पिंटू सबिता पुत्र सूरज प्रकाश निवासी बेंदा खास थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।
    पंजीकृत अभियोग-
    ▪️मु0अ0सं0- 158/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।
    गिरफ्तारी करने वाली टीम-
  2. चौकी प्रभारी बेंदाघाट कृष्ण प्रताप सिंह
  3. कां0 आसीन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *