फर्राटा पंखा में उतरा करंट, किशोर की करेंट लगने से हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम
1 min readबांदा

जनपद के बबेरू कस्बे के गौतम बुद्ध नगर में फर्राटा पंखा छूने से एक 13 वर्षीय किशोर की करेंट लगने से मौत हो गई, परिजनों ने सीएचसी लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरो द्वारा परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
मामला बबेरू कस्बे की कमासिन रोड गौतम बुद्ध नगर का है जहां के रहने वाले आकाश वर्मा पुत्र रवि वर्मा उम्र 13 वर्ष यह कक्षा 6 में पढ़ता था जो गुरुवार की दोपहर, विद्यालय से पढ़ने के बाद अपने घर पहुंचा। तभी फर्राटा पंखा छूने से करेंट की चपेट पर आ गया, जिसकी मौत हो गई। जैसे ही परिजनों ने देखा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वही इस घटना को देखते हुए परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
