ग्राम पंचायत रेवना सिंह वाहिनी माता के स्थान पर कैम्प लगाकर बनाया गया आयुष्मान कार्ड
1 min readहैरिंग्टनगंज अयोध्या
क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेवना सिंह वाहिनी माता के स्थान पर तीन दिवसीय कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया इस कैम्प में लाभार्थियों को कार्ड बनवाने व इससे होने वाले लाभ के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। कैम्प में 70 वर्ष या इससे अधिक के नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। साथ ही साथ पात्र लाभार्थियों को भी आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जागरूक किया। आयुष्मान मित्र सरोज ने बताया कि कैम्प में कार्ड सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक कार्ड बनाया जाता है। तीन दिवसीय कैम्प में 65 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज अधीक्षक रविन्द्र शुक्ला ने बताया कि छूटे हुए लाभार्थियों की सूची बनाकर कैम्प के माध्यम से लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैम्प के माध्यम से सात से सोलह जुलाई तक छूटे हुए लाभार्थियों का कार्ड बनाया जा रहा है।

