February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर ग्रंट ग्राम प्रधान रामप्रताप पर जिलाधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई

1 min read
Spread the love

अयोध्या

Oplus_0

हैरिंग्टनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर ग्रंट के ग्राम प्रधान रामप्रताप पर जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने प्रधान के सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है।

यह कार्रवाई गांव के निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत पर की गई है। कृष्ण कुमार ने ग्राम प्रधान पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान के अधिकार सीज कर दिए।

ग्राम पंचायत का काम काज सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी अब ग्राम पंचायत के सभी कार्यों की देखरेख करेगी। खंड विकास अधिकारी हैरिंग्टनगंज अखिलेश मिश्रा ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *