February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम परसपुर सथरा निवासिनी धर्मराजी पत्नी राम मिलन का अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। ग्रामीणों के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक घटना लगभग 8:00 बजे के आसपास बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि लगातार कुत्तों की भौंकने की वजह से बाहर निकल कर देखा तो धर्मराजी मृत अवस्था में सड़क के किनारे पड़ी थी। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार पाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *