सर्पदंश से चार वर्षींय बालक की हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
1 min readअयोध्या

हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम चिखड़ी मजरे पिडोरी में जहरीले सांप के काटने से 4 वर्षीय रोहन की मौत हो गई। घटना के समय बच्चा घर में खेल रहा था। अचानक उसके रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग इकट्ठा हुए।
रोहन के पिता राकेश कुमार मजदूरी के लिए पंजाब में रहते हैं। सांप काटने के बाद रोहन के बाबा मनीराम उसे पहले गहनाग बाबा के स्थान पर ले गए। वहां से जवाब मिलने के बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने देखते ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
मनीराम ने बताया कि रोहन उनके बेटे राकेश का एकलौता पुत्र था। इस घटना से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। मनीराम की खराब सेहत और समय पर उचित चिकित्सा न मिल पाने के कारण बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी।
