February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कुख्यात गैंगस्टर और शार्प शूटर शाहरुख पठान एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर

1 min read
Spread the love

लखनऊ।

मेरठ एसटीएफ ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े खतरनाक अपराधी शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया।मुठभेड़ थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर में हुई। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।शाहरुख का आपराधिक इतिहास: मुजफ्फरनगर निवासी शाहरुख पठान पर हत्या और रंगदारी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज।2015 में पुलिस कस्टडी में की थी आसिफ जायदा की हत्या।जेल में रहते हुए बना संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गैंग का हिस्सा।2017 में हरिद्वार में व्यापारी गोल्डी की हत्या,गवाह के पिता की हत्या, ₹50,000 का इनामी घोषित।गोल्डी मर्डर केस में उम्रकैद, कुछ माह पूर्व जमानत पर छूटा।फिर से शुरू की गवाहों को धमकाने की वारदातें, संभल में हत्या का प्रयास।मुठभेड़ के दौरान बरामदगी:30 एमएम बरेटा पिस्टल,32 एमएम ऑर्डिनेंस रिवॉल्वर,9 एमएम देसी पिस्टल,बिना नंबर की ब्रेजा कार,63 ज़िंदा कारतूस व 6 खोखा कारतूस बरामद।शाहरुख पठान पर प्रदेश के कई जिलों में दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज थे।एसटीएफ की इस कार्रवाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *