बढ़ौलीपुर ग्राम प्रधान द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कराया गया पौधारोपण
1 min readगोंडा।
जिले के बभनजोत विकास खंड के ग्राम पंचायत बढ़ौलीपुर के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इरफान खान ने ग्राम पंचायत में कई जगह पौधारोपण किया। कहा कि वृक्ष जब बड़ा होता है तो वह पर्यावरण संतुलित करने का कार्य करता है। वृक्ष हमसे कार्बन डाइऑक्साइड लेने एवं ऑक्सीजन छोड़ने के अलावा पर्यावरण के अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करने का कार्य करता है। वृक्ष हमारे जीवन के लिए आति अमूल्य धरोहर है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने घर के खाली जमीनों में वृक्ष लगाने से अति लाभकारी रहेगा। रोजगार सेवक ओमकार तिवारी ने भी वृक्ष की विशेषताएं बताई और कहा कि वृक्ष जब बड़े हो जाते हैं तो उनमें से जो ऑक्सीजन निकलता है उससे शुद्ध वातावरण बनता है। इसलिए वृक्ष हमारे जीवन के लिए अति अमूल्य धरोहर हैं। व्यक्ति को अपने खाली जमीनों में वृक्ष लगाकर वहां का वातावरण शुद्ध करना चाहिए। आज पौधों की कमी से मानसून पर काफी असर पड़ रहा है, इसलिए वृक्ष हमारे जीवन के लिए अति अमूल्य है। इस दौरान लवकुश कुमार, रमेश कुमार पत्रकार, भारत भारद्वाज, सूरज, अब्दुल कादिर, फरीदुद्दीन खान, मोहम्मद जमील चौधरी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

