September 19, 2024

Awadh Speed News

Photo imeg

एक तरफ शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर, दूसरी तरफ बाबा के बुलडोजर की गति भी पकड़ रही रफ्तार

1 min read
Spread the love
         

लखनऊ

एक तरफ शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर

वहीं दूसरी तरफ बाबा के बुलडोजर की गति भी पकड़ रही रफ्तार

शासकीय भूमियों पर अवैध अतिक्रमण नही किया जाएगा बर्दाश

सघन अभियान चलाते हुए प्राकृतिक जल स्त्रोत – यथा तालाब / जलाशय/झील आदि को कराया जाए अतिक्रमण मुक्त- जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश

एन्टी भू माफिया अभियान में ज़िला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

1 करोड़ 80 लाख की भूमि को कराया गया कब्ज़ा मुक्त

ग्राम मऊ में गोकुल रेजीडेंसी व प्रशा रेजीडेंसी एवं सिकंदरपुर अमौलिया में अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त

जिलाधिकारी हुए सख्त, किसी भी दशा में अवैध निर्माणों को नही जाएगा बख्शा

22 मार्च 2022 जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश द्वारा बताया गया कि जनपद में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का सघन अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके क्रम में आज तहसील मोहनलालगंज के ग्राम मऊ में गोकुल रेजीडेंसी व प्रशा रेजीडेंसी एवं सिकंदरपुर अमौलिया की सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान में उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज व राजस्व विभाग टीम ने प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान के अंतर्गत ग्राम मऊ में गोकुल रेजीडेंसी व प्रशा रेजीडेंसी ने

गाटा संख्या 1709 रकबा 0.253हे0 लगभग 80 लाख मूल्य की ऊसर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

साथ ही सिकंदरपुर G में गाटा संख्या 118/0.067, 117/0.016, 119/0.160, 123/0.126
कुल रकबा 0.369 हेक्टेयर भूमि जिसका मूल्य लगभग 1 करोड़ रुपये है

उसको अवमुक्त कराया गया।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि शासकीय भूमियों पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

उक्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *