March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

“प्यार के परवाने” एंटरटेनमेंट बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म, देशी स्टार समर सिंह, यमनी सिंह, और मधु सिंह राजपूत

1 min read
Spread the love

अमित हिंडोचा के प्यार के परवाने बने देशी स्टार समर सिंह, यमनी सिंह और मधु सिंह राजपूत

अयोध्या

ए सी एच एंटरटेनमेंट बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म प्यार का परवाने का आज भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में महूर्त करके शुभारंभ कर दिया गया। इस फिल्म में मुख्य नायक देशी स्टार समर सिंह और उनके अपोजित नायिका यामिनी सिंह एवं मधु सिंह राजपूत है अयोध्या की पावन नगरी के खूबसूरत लोकेशन पर समर सिंह एवं यामिनी सिंह व मधु सिंह राजपूत का प्रेम त्रिकोण दृश्य का फिल्मांकन कर भोजपुरी फीचर फिल्म प्यार के परवाने का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर सभी अतिथि गण उपस्थित रहे साथ में इस फिल्म के प्रोड्यूसर अमित हिंडोचा है वही को – प्रोड्यूसर यामिनी सिंह हैं यह जानकारी अमित हिंडोचा ने खुद दी। फिल्म का निर्देशन का बागडोर सुनील माझी के हाथ में हैं और उन्होंने बताया यह फिल्म लव स्टोरी है जिसमे रोमांस व एक्शन भरपूर देखने को मिलेगा। जिसे मशहूर भोजपुरी लेखक एस के चौहान ने लिखा है अन्य टेक्नीशियन की बात करें तो फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा है। कैमरामैन डीके शर्मा है प्रोडक्शन मैनेजर संजय कुमार सिंह उर्फ राजा भैया ,दर्शन जेटानिया है कार्यकारी निर्माता शाहनवाज हुसैन है। पी आर ओ अरविंद मौर्या
फिल्म के मुख्य कलाकारों की बात करें तो देशी स्टार समर सिंह के साथ यामिनी सिंह ,मधु सिंह राजपूत, नूर तोबा ,अनूप अरोड़ा ,देव सिंह ,बालेश्वर सिंह, गिरीश शर्मा,विवेक पाण्डेय,बबलू पंडित, रेशमी पाठक , पप्पू सिंह राजपूत और वहां के अन्य लोकल कलाकार भी नजर आएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *