February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित शर्मा व उनकी टीम ने कांवड़ यात्रा के दौरान पेश की मानवता का फर्ज

1 min read
Spread the love

अपराधियों को शिकस्त देने वाली मुजफ्फरनगर पुलिस इंसानियत का भी फर्ज निभा रही

बुढ़ाना थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित शर्मा व उनकी टीम कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस मानवता का फर्ज निभा रही

बुढाना पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में,बल्कि मानवता की सेवा करने में भी सक्रिय भूमिका निभा रही

मुज़फ्फरनगर

अपराधियों को शिकस्त देने वाली मुजफ्फरनगर पुलिस इंसानियत का भी फर्ज निभा रही है। बुढ़ाना थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित शर्मा व उनकी टीम कांवड़ यात्रा के दौरान मानवता का फर्ज भी निभा रही है वे न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि उनकी सुविधा और सहायता के लिए भी तत्पर हैं। पुलिस कांवड़ियों को पानी पिलाना, उनकी मदद करना और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना जैसे मानवीय कार्य भी कर रही है।यह सब दर्शाता है कि पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में, बल्कि मानवता की सेवा करने में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है ओर आज भी बुढ़ाना थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित शर्मा व उनकी टीम ने शिव भक्त श्रद्धालुओं को जलपान वितरित कर श्रद्धालुओं से कुशलक्षेम भी जाना।अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हरसंभव मदद करने के निर्देश दिये गये हैं ओर इसी क्रम में आज थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र बुढ़ाना में शिव भक्त श्रद्धालुओं को फ्रूटी वितरित की गयी तथा सभी से कुशलता पूछी तथा हर्षाेल्लास के वातावरण में बम भोले के नारे लगाते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया गया। पुलिस द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा की कामना की गयी। साथ ही शिव भक्त श्रद्धालुओं को बताया गया कि महत्वपूर्ण फोन नम्बर हाइवे पर थोडे-थोडे अंतराल में अंकित है, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपरोक्त नम्बरों अथवा 112 डायल करें, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आपकी तत्काल सहायता की जाएगी, मुजफ्फरनगर पुलिस आपकी सेवा व सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *