नाले की सफाई न होने से सड़क पर फैली गंदगी, सड़क हुई तालाब में तब्दील, लोगों में आक्रोश
1 min read
बिहारीगढ़ सहारनपुर

कस्बा बिहारीगढ़ के बुग्गावाला चौक पर नाले का गंदा पानी सर्विस रोड पर बहकर जमा हो गया है, जिससे सड़क पर गंदगी का अंबार लग गया है। सर्विस रोड पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जैसे ही बरसात का मौसम शुरू हुआ, नालों की सफाई न होने की पोल खुल गई। गंदा पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे यह मार्ग दलदल में बदल गया है। खासकर सावन के महीने में जब कांवड़ यात्रा अपने चरम पर होती है, ऐसे में यह गंदगी और जलभराव श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा दोनों के लिए खतरा बन गया हूं पल्ला झाड़ते नजर आए एनएच अधिकारी
जब स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस समस्या को लेकर एनएच हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से बात की, तो उन्होंने इसे अपनी जिम्मेदारी मानने से इनकार कर दिया और सफाई का जिम्मा ग्राम प्रधान पर डाल दिया। जबकि सच्चाई यह है कि यह नाले एनएच द्वारा ही बनाए गए थे और उनकी देखरेख भी उन्हीं की ज़िम्मेदारी में आती है। सड़क की हालत बेहद खराब है सर्विस रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि सड़क पर गड्ढों में पानी भरा हुआ है। लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे असंतोष फैल रहा है व्यापारी और स्थानीय लोग नाराज़
स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एनएच हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि वे कई बार एनएच अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि व्यापार भी ठप हो रहा है स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि नालों की तत्काल सफाई कराई जाए और सर्विस रोड को दुरुस्त किया जाए ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और नागरिकों को राहत मिल सके।
