February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बदहाल बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर की गई शिकायतों पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया निलंबित

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर।

जिले में बदहाल बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर की गई शिकायतों पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। जिले के दौरे से लौटते ही ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को बिजली न आने की जिम्मेदारी तय करते हुए रिपोर्ट भेजी गई। रिपोर्ट में कादीपुर विद्युत वितरण उपखंड के तकनीशियन उमाशंकर यादव को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना गया।
इसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए उमाशंकर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।गौरतलब है कि हाल ही में मंत्री ए.के. शर्मा के सुल्तानपुर दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने बिजली की भारी कटौती और बदहाल व्यवस्था को लेकर खुलकर शिकायत की थी। अब इस मामले में पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है, जिससे अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हलचल मच गई है।सूत्रों के अनुसार,मंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *