उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने वृक्षारोपण अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
1 min readजहानगढ़ अलीगढ़

एक पौधा मां के नाम में आज कंपोजिट विद्यालय जहानगढ़,ब्लॉक टप्पल ,जिला अलीगढ़ में कदम का पौधा रोपे गए जिसमें ग्राम प्रधान श्री पवन कुमार शर्मा,श्रीनिवास शर्मा इंचार्ज प्रधानाध्यापक,एवं समस्त स्टाफ एवं गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक के द्वारा बताया गया कि विद्यालय में इस समय 1000 पौधा से ऊपर लग चुके हैं और सभी जीवित हैं जिसमें फल फूल व अन्य 32 प्रजाति के पौधा विद्यालय में है । जो कि विधालय देखने में मनमोहक व बहुत ही सुन्दर दिखाई देता है।
