विकासखंड पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज योजना अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
1 min readहैरिंग्टनगंज अयोध्या
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजनान्तर्गत एलएसडीपी एवं पीडीआई विषय पर समस्त ग्राम प्रधान पंचायत सचिव एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) का विकासखंड स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5:00 बजे तक चला। यह प्रशिक्षण हैरिंग्टनगंज के विकासखंड सभागार में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वि सतत विकास लक्ष्यों का स्थायीकरण विषयक एक दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय पुनर्बोधात्मक है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अरविन्द कुमार एवं मास्टर ट्रेनर अम्बरीश वर्मा, देवेन्द्र प्रताप मिश्रा तथा पंचायती राज विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

