February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

“गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु साधु संतों व गुरुजनों का किया गया सम्मान”

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या
आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हैरिंग्टनगज स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी जगदम्बा प्रसाद उपाध्याय का मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभानु पासवान के पिता बाबा राम लखन दास द्वारा सम्मानित किया गया। मिल्कीपुर विधायक के पिता राम लखन दास ने भगवान राम के स्मृति चिन्ह, गमछा, मिठाई व दक्षिणा देकर सम्मानित किया। हनुमानगढ़ी के पुजारी जगदंबा प्रसाद उपाध्याय में बताया कि यह पहली बार है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किसी जनप्रतिनिधि द्वारा साधु-संतों व गुरुजनों का सम्मान किया गया। इसी क्रम में ग्राम चिखड़ी में स्थित तपसी बाबा के पुजारी बाबा वैदेही दास को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरजू दुबे द्वारा अंगवस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस सम्मान समारोह के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष सरजू दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र त्रिपाठी ‘सल्ले भइया’, दुर्गेश कुमार अजय सिंह राहुल सिंह रोहित सिंह रिंकू सिंह छोटू लाला सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *