February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने गैस सिलेण्डर चोरी के अभियुक्त को सिलेण्डर सहित किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

अयोध्या
थाना तारुन अयोध्या पुलिस ने गैस सिलेण्डर चोरी के अभियुक्त को सिलेण्डर सहित किया गिरफ्तार।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या (डा0 गौरव ग्रोवर) के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष तारून संदीप त्रिपाठी एवं उनकी टीम द्वारा दिनांक 27.06.25 को गैस सिलेण्डर चोरी करने वाले अभियुक्त लवकुश वर्मा पुत्र सन्तराम वर्मा निवासी ग्राम रामपुर भगन थाना तारुन जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर गैस सिलेण्डर बरामद किया गया ।

संक्षिप्त विवरण
दिनांक 27.06.25 को केशरुआ चौराहे से साईकिल पर लदे गैस सिलेण्डर को अभियुक्त लवकुश वर्मा पुत्र सन्तराम वर्मा निवासी ग्राम रामपुर भगन थाना तारुन जनपद अयोध्या द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर प्राप्त हुई । प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गैस सिलेण्डर के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त मा0न्यायालय भेजा जा रहा है ।

नाम पता अभियुक्त-
1- लवकुश वर्मा पुत्र सन्तराम वर्मा निवासी ग्राम रामपुर भगन थाना तारुन जनपद अयोध्या ।

अपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0स0 125/25 धारा 303(2)/317(2)/317(5) बीएनएस थाना तारुन, अयोध्या
2- मु0अ0सं0-253/2024 धारा 303(2)/317(2)/317(5) बीएनएस थाना तारुन,अयोध्या
3-मु0अ0स0 88/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना तारुन, अयोध्या

बरामदगी विवरण-
एक अदद गैस सिलेन्डर

गिरफ्तार करने वाले पुलिस पार्टी का नाम-
1 उ0नि0 रितेश सिह थाना तारून जनपद अयोध्या
2 का0 आशीष कुमार यादव थाना तारून जनपद अयोध्या
3 का0 मोहित कुमार थाना तारून जनपद अयोध्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *