February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 16 घण्टे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

अमरपाटन मैहर
नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 16 घण्टे के अंदर अमरपाटन पुलिस ने किया गया गिरफ्तार , न्यायालय के द्वारा आरोपी को भेजा गया जेल
पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. चंचल नागर के मार्गदर्शन मे , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन श्रीमती प्रतिभा शर्मा तथा थाना प्रभारी निरी. के.पी.त्रिपाठी एवं उनकी टीम के द्वारा छेडछाड करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
दिनांक. 09.07.25 को फरियादिया निशा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक. 09.07.25 को मैं स्कूल पढने के लिये गये गई थी स्कूल में शाम 04 बजे छुट्टी होने के बाद घर वापस आ रही थी जैसे ही मैं कठहा मोड के पास पहुँची तो वहां शिवम तिवारी नि. गोरा नाम का लड़का मिला जो मुझे देखकर मोबाइल नम्बर मांगने लगा मोबाइल नंबर देने से मना किया तो वह मुझे बुरी नियत से छेडछाड करने लगा जिसका विरोध करने पर शिवम तिवारी अश्लील गालिया देते हुए मेरे पीठ में मुक्का मार कर भाग गया की रिपोर्ट पर अप.क्र. 371/25 धारा 74,75(2),296,115(2) बीएनएस 7/8 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना आरोपी शिवम तिवारी की पता तलाश हेतु टीम तैयार कर रवाना किया गया , आरोपी शिवम तिवारी को ग्राम गोरा से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय अमरपाटन में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी शिवम तिवारी को जे.आर. प्राप्त कर उपजेल मैहर दाखिल किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी – शिवम तिवारी पिता बीरेन्द्र तिवारी उम्र 22 वर्ष निवासी गोरा थाना अमरपाटन जिला मैहर (म.प्र. )

सराहनीय भूमिका – निरी. के.पी.त्रिपाठी , सउनि हरीलाल वर्मा , प्र.आर. रवि सिंह आर.संतोष राय , आर.368 जितेन्द्र सिंह , सै. सिन्धुजा पयासी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *