कूटरचित अभिलेखों के सहारे जमीन का बैनामा प्रकरण में पुलिस ने की कार्रवाई मुकदमा दर्ज
1 min readअयोध्या।
कूटरचित अभिलेखों के सहारे जमीन का बैनामा प्रकरण में पुलिस ने की कार्रवाई। नौ षडयंत्रकारियों में शामिल राजेश यादव राजू की हुई पहली गिरफ्तारी। मुकदमा रुदौली के मरौचा गांव निवासी नरेंद्र बहादुर के प्रार्थना पत्र न्यायालय ने दर्ज करने का आदेश दिया था। इसमें छिछला मठ भीखापुर निवासी सतेंद्र पांडेय पुत्र शीतला प्रसाद, दिलीप तिवारी विशेश्वर नाथ तिवारी निवासी धरमपुर दर्शननगर नीलम रानी पत्नी रमेश चंद्र निवासी अहिरौली बस्ती, शुभम तिवारी, सुधीर तिवारी, और, मनीष कुमार सिंह निवासी भरतपुर सोहावल, बैनामा लेखक नरेंद्र कुमार तिवारी तथा राजू यादव पर 22 अप्रैल को कोतवाली रुदौली में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस प्रकरण में विवेचना कर रही है।

