February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

1 min read
Spread the love

बांदा

गुरु पूर्णिमा के पावन पुनीत अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिवेणी क्षेत्र बड़ोखर खुर्द बांदा में गुरु उत्सव पर्व मनाया गया जिसमें श्री रामहित दीक्षित जी सह संघचालक ,बडोखर खुर्द मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित होकर गुरु के गुणों पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय परिसर में “एक वृक्ष मां के नाम ” वृक्ष लगाकर भारत सरकार द्वारा संकल्पित कार्यक्रम खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री किशन कुमार मिश्र जी द्वारा पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.शिव प्रकाश सिंह ने कबीर के दोहे गुरु कुम्हार शिष कुंभ है, गढ़ गढ़ काढ़े खोट ।
अन्दर हाथ सहार दे, बाहर मारे चोट ।।
की व्याख्या की।आदित्य प्रकाश द्विवेदी निरंजन कुमार चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या
में छात्र-छात्राएं व ग्रामीण मौजूद रहे। जलवायु परिवर्तन हो रहा है पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है सिद्धि प्रसिद्ध समृद्धि का रास्ता वृक्ष से होकर गुजरता है हम सबको पेड़ लगाना है पानी बचाना है एक पेड़ 10 पुत्र समान वृक्ष धरा का आभूषण है जो फल आज खा रहे हैं वह किसी ने आरोपित किये होंगे फलदार वृक्ष महत्वपूर्ण 25 वर्ष में तैयार होता है काटने में 5 मिनट लगते हैं वृक्ष देवता है काटने वाले को श्राप देता है बच्चों को पेड़ बचाने की एवं संचारी रोग से बचाव की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *