February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत दुरेडी व अन्य स्थानों पर किया गया वृक्षारोपण

1 min read
Spread the love

बांदा

जलशक्ति राज्यमंत्री, रामकेश निषाद एवं प्रमुख सचिव बाह्य सहायतिक परियोजना, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय विभाग/नोडल अधिकारी जनपद बाॅदा पंधारी यादव तथा जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी जेoरीभा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के ग्राम दुरेडी एवं अन्य स्थानों में वृक्षारोपण किया गया वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण के अन्तर्गत मुख्य कार्यक्रम ग्राम दुरेड़ी में मा0 जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने वृक्षारोपण जन अभियान 2025 के अन्तर्गत आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ विधिवत पूजा अर्चना कर किया।
उन्होंने स्वयं भी जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित रखने के लिए वृक्षारोपण को जन सहयोग से एक अभियान के रूप में किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान के अनुसार एक पेड अपनी माॅ के नाम अवश्य लगायें और उसे सुरक्षित रखने का संकल्प लें। वृक्षारोपण धार्मिक एवं प्राकृतिक विरासत से जुडता है।
नदी व तालाब के किनारे भी वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्ष हमें शुद्ध हवा जीवन को स्वस्थ्य रखने हेतु देते हैं एवं भूगर्भ जल स्तर को संतुलित रखने में सहायता करते हैं, इसलिए सभी लोग एक वृक्ष माॅ के नाम अवश्य लगाते हुए उसकी सुरक्षा करें।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के द्वारा ग्राम वन वाटिका बनायी जा रही है। प्रत्येक ब्लाक एक वन वाटिका विकसित की जा रही है।
यह वाटिका धीरे-धीरे ग्राम स्तर तक विकसित की जायेगी। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के द्वारा आठ वन क्षेत्र की भी स्थापना की जा रही है।
प्रमुख सचिव बाह्य सहायतिक परियोजना, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय विभाग/नोडल अधिकारी जनपद बाॅदा पंधारी यादव ने कहा कि वृक्षारोपण के उपरान्त हमें वृक्षों को सुरक्षित रखना अति आवश्यक है। उन्होंने पौध वितरण करते हुए कहा कि सहजन का वृक्ष व अन्य बहुत ही लाभकारी हैं। हर वृक्ष की अपनी महत्ता है। वृक्ष जल स्तर में वृद्धि करने के साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं। वृक्षारोपण से इस क्षेत्र में हरियाली बढेगी एवं वर्षा के समय यह वृक्ष सहायक होंगे। उन्होंने वृक्षों को सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए ग्राम प्रधान को आवश्य व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देशित किया।
पद्य्मश्री उमांशकर पाण्डेय ने कहा कि एक पेड दस पुत्रों के समान है, अतः वृक्ष अवश्य लगायें, वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ जलवायु परिवर्तन में सहायक हैं। अनेक वृक्षों से हमें औषधियां एवं छाया तथा ईधन आदि की प्राप्ति होती है। उन्होंने जल संचयन एवं वृक्षारोपण पर जोर देते हुए कहा कि आगे आने वाले समय में दोनों का ही अत्यन्त महत्व है, जिसकेे बिना जीवन में अनेकों कठनाईयां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष के लगाने से 10 बच्चे स्वस्थ्य रहते हैं, इसलिए सभी लोग एक-एक वृक्ष अवश्य लगायें।
इस अवसर पर मंत्री जी, प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों तथा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वृक्षों का वितरण करते हुए कहा कि इन वृक्षों को रोपित करने के साथ इनकी सुरक्षा भी अवश्य करें। इस अवसर पर वृक्षारोपण के अन्तर्गत फलदार, औषधीय एवं पर्यावरण को शुद्ध रखने वाले बृहद स्तर पर वृक्षों का रोपण जनप्रतिनिधियों सहित लोगों द्वारा किया गया। जिलाधिकारी जे0रीभा ने अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण करते हुए वृक्षों को जीवित रखने के लिए सीचिंत किये जाने एवं सुरक्षा हेतु आवश्यक टीगार्ड तथा अन्य साधनों का उपयोग करने हेतु आव्हान किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को वृक्षों के महत्व एवं उनकी उपयोगिता के सम्बन्ध में अवश्य बताया जाए। इसके साथ ही वृक्षारोपण मरौली झील के किनारे, ब्लाक तिन्दवारी एवं अन्य ब्लाकों व स्थानों में भी सम्पन्न हुआ।
वृक्षारोपण अभियान के कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, डीएफओ अरबिन्द कुमार, उप जिलाधिकारी नमन मेहता, ब्ला प्रमुख बडोखर खुर्द स्वर्ण कुमार सोनू, ग्राम प्रधान देवी दयाल सिंह, कार्यक्रम संचालक श्री संजय काकोनिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *